World Cup 2023: भारत से पहले श्रीलंका ने कर दी पाक गेंदबाजों की कुटाई, कुसल मेंडिस ने जड़ा सबसे तेज शतक
World Cup 2023, Kusal Mendis: पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा एक बार फिर फ्लॉप रहे। पाक गेंदबाज हसन अली ने परेरा को आउट कर पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई।
100 रनों की साझेदारी: पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाए। पिछले कुछ मुकाबले से लगातार बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं निसांका ने इस मैच में अर्धशतक जड़ने का काम किया। 50 रन बनाने के बाद वह पवेलियन लौट गए। निसांका के आउट होने के बाद कुसल मेंडिस ने एक छोर से टीम को संभाले रखा।

मेंडिस ने रचा इतिहास: मेंडिस ने 77 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और छह छक्के निकले। मेंडिस ने इस मैच में 65 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से यह सबसे तेज गति से आने वाला शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम था। संगाकारा ने 70 गेंदों में श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। लेकिन कुसल मेंडिस ने इस मैच में शतक लगाकर इस रिकार्ड को तोड़ने का काम किया।
भारत से अगला मुकाबला: पाकिस्तान को श्रीलंका के बाद भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैच खेलना है। लेकिन श्रीलंका ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जिस तरह की धुनाई की है, उसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार पाक टीम के गेंदबाजों का मजाक उड़ाया जा रहा है। भारत के खिलाफ खेलने से पहले ही पाकिस्तानी गेंदबाजों को श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमकर धोने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications