IPL Auction 2024: इस युवा में गांगुली को दिखती है धोनी की झलक, ऑक्शन में 10 करोड़ तक देने को थे तैयार
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली लगाई गई। शुभम दुबे, समीर रिजवी और शाहरुख खान जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने मोटी रकम देखकर खरीदा। इस लिस्ट में एक और युवा खिलाड़ी शामिल है। दरअसल, झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी नीलामी में अच्छा खासा पैसा दिया गया है।
दिल्ली ने बरसाया पैसा: झारखंड के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुमार कुशाग्र को नीलामी के दौरान 7 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। कुशाग्र पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें बनी हुई थी। यही वजह है कि 20 लाख बेस प्राइज होने के बावजूद कुमार कुशाग्र 7 करोड़ से अधिक पैसे पाने में सफल रहे।

गांगुली को है भरोसा: कुमार को खरीदने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनका ट्रायल किया था। सौरव गांगुली कुशाग्र का ट्रायल देखकर काफी प्रभावित नजर आए थे। उन्होंने तभी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली कैपिटल्स कुशाग्र के लिए 10 करोड रुपये तक की बोली भी लगा सकती है। बल्लेबाजी के अलावा कुशाग्र अपनी विकेट कीपिंग स्कील से भी गांगुली को प्रभावित करने में कामयाब रहे थे।
दिखती है धोनी की झलक: गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कुमार में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई देती है। दरअसल, झारखंड से ही महेंद्र सिंह धोनी आते हैं और महेंद्र सिंह धोनी के बाद एक और झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में एंट्री ले चुका है। जी हां ईशान किशन का ताल्लुक भी झारखंड से ही रहा है। अब ऐसे में ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र भी चर्चाओं में आ गए हैं।
पिता ने कही यह बात: कुमार कुशाग्र के पिता ने आईपीएल ऑक्शन के बाद कहा कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि सौरव गांगुली ने पहले ही कहा था कि वह कुमार को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहते हैं। बता दें कि रणजी में नागालैंड के खिलाफ फ्री क्वार्टर फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। कुशाग्र फर्स्ट क्लास मैच में दोहरा शतक लगाने वाले छठे सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।












Click it and Unblock the Notifications