कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

Virat Kohli: विराट कोहली की तरह आध्यात्म की दुनिया में आ गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम टी20 सीरीज से पहले कुलदीप यादव आगेश्वर धाम पहुँच गए। कुलदीप यादव की तस्वीर भी वायरल हो गई है। कुलदीप यादव को विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बागेश्वर धाम में गए कुलदीप यादव की तस्वीर सामने आई है। वह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के चरणों में बैठे दिख रहे हैं। पंडित शास्त्री के चरणों में बैठकर कुलदीप यादव ने आशीर्वाद लिया। कुलदीप यादव ने अपने गले में दुपट्टा भी डाला हुआ है। इससे पहले वह वृन्दावन भी गए थे।

kuldeep yadav bageshwar dham

बागेश्वर धाम की तरफ से ट्विटर पर कुलदीप यादव को लेकर ट्वीट भी किया गया। इसमें बताया गया कि पूज्य सरकार के लाड़ले और भारतीय स्पिन के जागुदर कुलदीप यादव धाम पधारे, पूज्य सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया और साथ ही पूज्य सरकार का आशीर्वाद लिया।

इससे पहले कुलदीप यादव को कुछ ही दिन पहले वृन्दावन धाम में भी देखा गया था। कुलदीप यादव ने वहां बांकेबिहारी मन्दिर में दर्शन किये। यादव की फोटो उस समय भी वायरल हो गई थी। वेस्टइंडीज दौरे पर वह वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किये गए हैं।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में खेलने वाली है। एकदिवसीय सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के दौरान पांच मैच खेले जाएंगे। देखना होगा कि कुलदीप यादव का प्रदर्शन वेस्टइंडीज में कैसा रहेगा। उनकी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशानी निश्चित रूप से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+