कुलदीप यादव की कब होगी शादी? गुवाहाटी टेस्ट में क्यों नहीं ली छुट्टी? स्पिन का दिखाया जलवा
Kuldeep Yadav: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट समाप्त होने के बाद खबरें आई थीं कि गुवाहाटी टेस्ट से कुलदीप यादव शायद बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने शादी के लिए बीसीसीआई से छुट्टी का आग्रह किया था। शनिवार को गुवाहाटी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव का नाम शामिल था और उन्होंने धमाका कर दिया। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने 247/6 का स्कोर बनाया।
दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान पहले दिन कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर अपनी स्पिन का जादू बिखेर दिया, तो अब बड़ा सवाल यह है कि कुलदीप यादव शादी कर करेंगे। वह गुवाहाटी टेस्ट में खेल रहे हैं और 26 नवंबर तक यह टेस्ट खत्म होना है।

छले कई हफ्तों से क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि कुलदीप यादव नवंबर के बीच या आखिरी हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वे अपनी शादी की रस्मों के चलते गुवाहाटी टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। कुछ खबरों में तो 18 नवंबर के आसपास की तारीखें भी बताई गई थीं। कुलदीप ने इसी साल 4 जून को अपनी बचपन की दोस्त और कानपुर की रहने वाली वंशिका के साथ एक निजी समारोह में सगाई की थी।
कब हो सकती है कुलदीप यादव की शादी
कुलदीप के खेलने से यह तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है कि उनकी शादी की तारीखों को क्रिकेट शेड्यूल के हिसाब से एडजस्ट किया गया होगा। गुवाहाटी टेस्ट मैच 26 नवंबर तक चलेगा। भारतीय टीम को इसके ठीक बाद 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। हो सकता है कि कुलदीप यादव इस सीरीज से छुट्टी लेकर शादी के लिए जाएं।
जल्दी होगी पूरी स्थिति साफ़
एक बात तो साफ़ हो गई कि अगले चार दिनों में तो उनकी शादी नहीं है और अगर इसी महीने शादी होती है, तो नवंबर के अंत में या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में वह शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह स्थिति पूरी तरह तब साफ़ होगी, जब एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा होगी, एक या दो दोनों में टीम घोषित होगी।












Click it and Unblock the Notifications