मसूरी में कुलदीप-वंशिका की ग्रैंड वेडिग: होटल, मेन्यू की पूरी डिटेल, जानिए क्या है खास
Kuldeep-Vanshika grand wedding in Mussoorie भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। जिसमें कई क्रिकेटर्स और दिग्गज जुटेंगे। कुलदीप यादव की शादी को लेकर तैयारियां मसूरी सेवॉय होटल में जोर-शोर से चल रही है।
सेवॉय होटल को इस भव्य शादी समारोह के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। कुलदीप यादव और वंशिका के परिजन आज मसूरी पहुंच जाएंगे। जबकि मेहमान कल 13 मार्च को पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार 13 और 14 मार्च को मसूरी में शादी के सभी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे।

13 मार्च को हल्दी समेत अन्य पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा।
शादी समारोह के लिए मसूरी के ऐतिहासिक सेवॉय होटल पूरा बुक किया गया है। इस दौरान यहां पर कोई भी पर्यटक नहीं रुकेंगे, साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में कई खेल और बॉलीवुड जगत के मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। संभावित मेहमानों की सूची में जय शाह, गौतम गंभीर, एमएस धोनी, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई अन्य खिलाड़ी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। क्रिकेट जगत के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कुछ चर्चित चेहरे भी इस शादी में शामिल होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े कुछ प्रमुख लोगों के भी समारोह में पहुंचने की चर्चा है।
हाईप्रोफाइल शादी के लिए होटल के करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। इसके अलावा आसपास के होटलों में भी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के लिए होटल प्रबंधन की ओर से विशेष मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें नाश्ता, लंच और डिनर के लिए अलग-अलग व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसमें पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।
स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी भी इसी होटल में हो चुकी है जहां पर भी कई क्रिकेटर और हस्तियां पहुंची थी। कई उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने भी इसी जगह को शादी समारोह के लिए पसंद किया है और इस तरह की हाई प्रोफाइल शादी यहां होती रही है।












Click it and Unblock the Notifications