'वो पूरी उम्र मेरा दिमाग खा लेता', पोलार्ड को OUT कर खुश हुए क्रुणाल पांड्या

नई दिल्ली। क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल सीजन-15 के 37वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, जिसकी बदाैलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रनों से मुकाबला जीत लिया। क्रुणाल ने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 3 कीमती विकेट निकाले। इसमें एक विकेट किरोन पोलार्ड का भी रहा, जो 20 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच पोलार्ड को आउट कर क्रुणाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- मुंबई को हराने के बाद केएल राहुल पर गिरी गाज, BCCI ने दिया झटका
क्रुणाल चाहते थे कि वह पोलार्ड को आउट करें। पोलार्ड और क्रुणाल पहले एक ही टीम मुंबई के लिए खेलते थे और उस कारण दोनों में गहरी दोस्ती है। पोलार्ड को आउट करने के बाद क्रुणाल ने उनका सिर भी चूमा। क्रुणाल ने कहा, ''मैं बहुत शुक्रगुजार था कि मुझे किरोन पोलार्ड का विकेट मिल गया नहीं तो वो पूरी उम्र मेरा दिमाग खाता रहता क्योंकि उन्होंने मुझे आउट कर दिया और अब मैंने भी उन्हें आउट किया है। अब मामला बराबरी पर है तो वह कम बोलेंगे। टीम में ईमानदारी रहना जरूरी है और कोचिंग स्टाफ बहुत अच्छा कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई बेहतर हो। हम अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहते हैं और उससे सीखना चाहते हैं।''

इसके अलावा क्रुणाल ने शानदार गेंदबाजी करने पर कहा, ''मुझे ऐसा परफाॅर्म करते हुए अच्छा लग रहा है। गेंदबाजी विभाग में कड़ी मेहनत की गई। केएल राहुल ने शानदार पारी खेली, जिसने हमें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, इसलिए सारा श्रेय उन्हें (केएल राहुल) को जाता है। मैं नहीं जानता था कि विकेट कैसी है। जब हमने बल्लेबाजी की तो केएल राहुल ने कहा था कि विकेट थोड़ा रुक रहा है इसलिए हमने धीमी गति से गेंदबाजी करने की कोशिश की और नए बल्लेबाजों के लिए लंबी गेंद डाली। चमीरा के लिए वास्तव में खुश हूं और हमारे लिए व्यक्तिगत और टीम के रूप में बेहतर होना महत्वपूर्ण है। मोहसिन भविष्य में छाने वाले हैं। उनके पास गति और विविधताएं हैं और उसके लिए इस तरह का पहला मैच उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। मैं












Click it and Unblock the Notifications