SRH vs KKR: हैदराबाद के लिये चमके उमरान-नटराजन, रसेल ने 7 गेंदों में 36 रन ठोंक पलटा मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 61वां मैच पुणे के एमसीए मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर करो या मरो के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस मैच के टॉस में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसने अपने गेंदबाजों के दम पर काफी जोरदार शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर्स में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 177 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब हो गई।

इस अहम मैच के लिये जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 3 बदलाव के साथ उतरी तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी दो बदलाव किये थे। जहां हैदराबाद की टीम के लिये इस मैच में टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर और मार्को येंसन की वापसी हुई है तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में भी उमेश यादव और सैम बिलिंग्स की खेलने लौटे।
और पढ़ें: IPL 2019 में हुई थी मैच फिक्सिंग और बेटिंग, पाकिस्तान एंगल को लेकर CBI ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
केकेआर की टीम ने वेंकटेश अय्यर (7) और अजिंक्य रहाणे (28) के साथ पारी का आगाज किया लेकिन मार्को येंसन ने अपने पहले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर को बोल्ड कर अपनी टीम को सफलता दिलाई। इसके बाद रहाणे ने नितिश राणा (26) के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी कर डाली। यहां पर उमरान मलिक ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया।
उमरान मलिक ने पहले नितिश राणा को तो वहीं पर अजिंक्य रहाणे को भी शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उमरान मलिक ने उन्हें भी आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। टी नटराजन ने अगले ही ओवर में रिंकू सिंह का विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पांचवा झटका दिया। हालांकि यहां से आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर लड़खड़ाती नजर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 150 रन के स्कोर को पार कर सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी।
आंद्रे रसेल ने अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना कर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 49 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर सैम बिलिंग्स ने 29 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर 34 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन दिये और एक विकेट चटकाया। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी वापसी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर कोई विकेट नहीं चटकाया।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications