कोहली ने जड़ी सीजन की छठी फिफ्टी, सूर्या से कुछ घंटों में छीन ली ऑरेंज कैप, लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

Virat Kohli: विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी के लिए बतौर फिनिशर शानदार कार्य किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कोहली का बल्ला इस बार भी चला और वह क्रीज का एक कोना पकड़कर बल्लेबाजी करते चले गए।

दिल्ली कैपिटल्स से आरसीबी को 163 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके बाद आरसीबी ने एक के बाद एक 3 विकेट गंवाए, इस समय कुल स्कोर 26 रन था और दिल्ली की जीत दिख रही थी। कोहली ने एक छोर पर खड़े होकर धाकड़ बैटिंग की, उनको क्रुणाल पांड्या का साथ मिला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार भागीदारी की।

virat kohli

Virat Kohli ने हासिल की ऑरेंज कैप

रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। उन्होंने साई सुदर्शन को पछाड़ दिया था। 4 घंटों में ही गेंद पलट गया और आरसीबी से विराट कोहली ने पहला स्थान प्राप्त कर लिया। कोहली ने सीजन की छठी फिफ्टी जड़ी है। उनके 10 मैचों में 443 रन है और ऑरेंज कैप भी उन्होंने हासिल कर ली।

आरसीबी तालिका में टॉप पर

आरसीबी ने इस सीजन अपनी सातवीं जीत दर्ज की है और अब प्लेऑफ़ से महज एक कदम दूर है, आरसीबी ने अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। आरसीबी के इस सीजन लीग चरण के चार मुकाबले फ़िलहाल बाकी हैं।

दिल्ली के खिलाफ Virat Kohli के कीर्तिमान

एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने के मामले में कोहली दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 1130 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए थे। इसके अलावा एक विपक्षी के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर में भी वह दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ 13 बार ऐसा किया, कोहली ने 11 बार यह कारनामा किया है। आरसीबी ने घर से बाहर खेले गए सभी छह मैचों में जीत कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+