पिछली बार एशिया कप में इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का रहा था जलवा, इस बार नहीं हैं टीम का हिस्सा
27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होनी है। अंतिम बार एशिया कप का आयोजन साल 2018 में किया गया था। साल 2018 के दौरान भारतीय टीम में शामिल कई खिलाड़ी इस साल एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं।
15 अगस्त, नई दिल्ली। 27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होनी है। अंतिम बार एशिया कप का आयोजन साल 2018 में किया गया था। साल 2018 के दौरान भारतीय टीम में शामिल कई खिलाड़ी इस साल एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं। आज हम आपको एशिया कप 2018 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

शिखर धवन ने बनाए थे 342 रन
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल एशिया कप का हिस्सा नहीं है। लेकिन पिछली बार उन्होंने 68.40 के शानदार औसत के साथ 342 रन बनाए थे। साल 2018 एशिया कप में वह टीम में उप-कप्तान के रूप में गए थे। हालांकि, जुलाई 2021 से शिखर धवन टी-20I टीम के सदस्य नहीं हैं। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें केवल वनडे टीम में शामिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने भारत की कप्तानी की थी। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में धवन भारतीय टीम में हो सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए 2014 और 2016 एशिया कप दोनों टीमों में भाग लिया।
Recommended Video

केदार जाधव भी नहीं है टीम का हिस्सा
साल 2018 एशिया कप के दौरान भारत के लिए छह मैचों में केदार जाधव को केवल एक बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नाबाद 23 रन बनाकर भारत को फिनिश लाइन के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से जाधव भारत के लिए नहीं खेले हैं। महाराष्ट्र के खिलाड़ी की सबसे हालिया टी-20 मैच अक्टूबर 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर आई थी।

2014 और 2018 एशिया कप में शामिल थे रायडु
भारत के लिए बांग्लादेश (2014) और यूएई (2018) एशिया कप दोनों टीमों में अंबाती रायुडू शामिल थे। उन्होंने 2018 एशिया कप में 43.75औसत से छह पारियों में 175 रन बनाए। मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायुडू ने भारत के लिए आपना आखिरी मैच खेला था। उन्हें इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। विश्व कप के लिए शिखर धवन के स्थान पर ऋषभ पंत को चुने जाने के बाद उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। रायुडू हाल ही में बड़ौदा शिफ्ट हुए हैं और हाल ही में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल में खेलते हैं।

एशिया कप में खलील अहमद ने किया था डेब्यू
साल 2018 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खलील अहमद को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला था। पहले मैच में उन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि वह प्रतियोगिता के केवल दो मैचों में ही खेल सके। खलील ने भारत के लिए 11 वनडे और 14 टी-20 मैच में भाग लिया है। हालांकि अपने खराब प्रदर्शन के कारण वह अब सफेद गेंद की टीम का हिस्सा नहीं है।

धोनी ने निभाई थी अहम जिम्मेदारी
साल 2018 एशिया कप में महेंद्र सिंह धोनी ने चार पारियों में 77 रन बनाए। धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच न्यूीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि, आईपीएल में वह अभी भी चेन्नई के लिए खेलते दिखाई पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications