स्पिन के एक युग का अंत! जानें शेन वार्न के बारे में सबकुछ
नई दिल्ली, 04 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार थाईलैंड के एक बिला में निधन हो गया। वार्न के मैनेमेंट ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को एक संक्षिप्त बयान जारी किया कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में 'दिल का दौरा' पड़ने से निधन हो गया। 19 साल के इंटरनेशनल करियर में गेंद को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले शेन वॉर्न को दुनिया से सबसे शानदार स्पिनर में से एक माना जाता है। उनके निधन के साथ स्पिन के एक युग का अंत हो गया।

शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था
13 सितंबर 1969 को जन्मे वार्न ने जुलाई 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्हें क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता था। शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट लिए। वार्न ने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट लिए। वॉर्न ने 2007 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला।

भारत के खिलाफ किया था डेब्यू
साल 1992 में सिडनी में शेन वार्न ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अपने पहले टेस्ट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे। 1993 की एशेज सीरीज में से पहले वार्न (11 टेस्ट में 32 विकेट) को एक औसत लेग स्पिनर माना जाता था। वॉर्न ने 1992 के बॉक्सिंग-डे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का किस्सा
टेस्ट क्रिकेट में शेन वॉर्न 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते लेग स्पिनर हैं। 30 साल पहले मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग को क्लीन बोल्ड कर वार्न ने दुनिया को चौंका दिया था। वार्न द्वारा फेंकी गई जादुई गेंद गैटिंग के ऑफ स्टंप को हिट करने के लिए 90 डिग्री मुड़ी थी। एक इंटरव्यू में शेन वार्न ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसी गेंद भी फेंक सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ लेग ब्रेक गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद 90 डिग्री घूम गई। वह अविश्वसनीय था।

विवादों से रहा है वार्न का नाता
1994 में एशेज में वह मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्हें 20वीं सदी के विजडन के पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में भी नामित किया गया था। 2003 विश्व कप टीम में शामिल होने के बाद वॉर्न ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद 12 महीने के लिए उन पर प्रतिबंध रहा था। वॉर्न ने 2005 में एशेज श्रृंखला में 40 विकेट लिए, उस साल वार्न नें 95 विकेट लिए थे, जो एक रिकॉर्ड है।

शेन वॉर्न की निजी जिंदगी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी थी
ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न की निजी जिंदगी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी थी।क्रिकेट से ज्यादा प्रेमिकाओं से बदलते रिश्ते और विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न एक बार फिर प्रेम त्रिकोण में फंस गए थे। ब्रिटिश अभिनेत्री और वॉर्न की प्रेमिका लिज हर्ले ने हाल ही में उनके रिश्तों के बीच आई तल्खी का खुलासा किया था। शेन वार्न पर एडल्ट्री के आऱोप लगने के बाद उनकी पत्नी सिमोन ने 11 वर्ष की अपनी शादी को 2006 में समाप्त कर दिया था। साल 2013 में शेन वार्न का नाम हॉलीवुड स्टार लिज हर्ले के साथ भी जुड़ा था। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।












Click it and Unblock the Notifications