KL Rahul Video: बल्ले से तबाही और फिर 'सिटी मार' इशारा! केएल राहुल के सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

KL Rahul: भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के लिए राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जब टीम इंडिया मुश्किल में थी, तब राहुल ने संकटमोचक बनकर न केवल एक ऐतिहासिक शतक जड़ा, बल्कि अपने एक अनोखे 'सिटी मार' सेलिब्रेशन से पूरे सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर शांत रहने वाले राहुल ने बीच मैदान पर हेलमेट उतारकर सीटी क्यों बजाई? क्या यह आलोचकों को जवाब था या इसके पीछे कोई 'सीक्रेट' छिपा है? इसका जवाब जानने का प्रयास हर कोई कर रहा है।

kl rahul

राजकोट में KL Rahul का का तूफानी अंदाज

एक समय था जब केएल राहुल की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन राजकोट में उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें 'क्लास प्लेयर' क्यों कहा जाता है। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली। अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़ा और अपना शतक पूरा किया, पूरा स्टेडियम गूंज उठा। असली सुर्खियां बटोरी उनके जश्न मनाने के अंदाज ने बटोर ली।

आमतौर पर केएल राहुल अपने कान बंद करके सेलिब्रेट करते हैं, जिसका मतलब होता है 'बाहर के शोर को अनसुना करना'। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी उंगलियां मुंह में डालीं और जोर से सीटी बजाई।

KL Rahul के सेलिब्रेशन का मतलब क्या?

खबरों की की मानें तो यह सेलिब्रेशन उनकी बेटी 'इवारा' (Ivra) को समर्पित था। दरअसल, छोटी इवारा अक्सर खेलते हुए इसी तरह अपनी उंगलियां मुंह में डालती है। राहुल ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपनी नन्ही परी के नाम करते हुए यह प्यारा इशारा किया। सोशल मीडिया पर फैंस इस 'डैडी-डॉटर' कनेक्शन को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। इस शतकीय पारी का फायदा टीम इंडिया को हुआ है, भारत ने 7 विकेट पर 284 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+