'IPL वाला नियम है क्या', वाइड के रिव्यू को लेकर केएल राहुल ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल, फैंस हैरान

Sri Lanka vs India 1st ODI KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे वनडे मैच के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। केएल राहुल ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

शिवम दुबे के ओवर में घटी घटना

दरअसल, 14वें ओवर में शिवम दुबे ने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट ले लिया था। इसके बाद चौथी गेंद पर दुबे ने लेग साइड में गेंद फेंकी और श्रीलंकाई बल्लेबाज फ्लिक करने से चूक गए, जिसके बाद गेंद केएल राहुल के दस्तानों में जा गिरी। भारतीय टीम को लगा कि उन्होंने बल्ले की आवाज सुनी और कैच आउट की अपील की। लेकिन अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।

KL Rahul 1

केएल राहुल ने रोहित से पूछा

रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्ले के करीब थी, इसलिए यह एक कठिन फैसला था। इस दौरान केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या आईपीएल का वाइड नियम वनडे में भी लागू होता है। बता दें कि आईपीएल मैचों में अगर टीमें अंपायर के फैसले से असहमत होती हैं तो वे थर्ड अंपायर को भेजकर वाइड कॉल की रिव्यू कर सकती हैं। हालांकि केएल राहुल जानते थे कि बल्लेबाज आउट नहीं है, लेकिन वह अपनी टीम के लिए वाइड बचाना चाहते थे।

श्रीलंका ने बनाए 230 रन

मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निशांका और दुनिथ वेलालागे ने अर्धशतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

निशांका और वेलालागे ने जड़ा अर्धशतक

हालांकि, निशांका और वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को संभाला और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। वेलालागे ने 65 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए, जबकि निशांका ने 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत श्रीलंका ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+