West Indies सीरीज के लिए KL Rahul ने शुरू की तैयारी, दिग्गज महिला गेंदबाज करा रही हैं प्रैक्टिस; Watch Video

केएल राहुल की मैदान पर वापसी हो चुकी है और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 19 जुलाई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल हाल ही में जर्मनी से सर्जरी कराकर लौटे थे। अब उनकी मैदान पर वापसी हो चुकी है और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते नजर आएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 22 जुलाई से वहीं टी20 सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी। फिटनेस हासिल करने के लिए केएल राहुल इन दिनों बैंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

राहुल ने लगाई कवर ड्राइव

राहुल ने लगाई कवर ड्राइव

एनसीए में केएल राहुल की प्रैक्टिस का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी राहुल को गेंदबाजी कर रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झूलन तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रही हैं और केएल राहुल उनकी गेंदों पर ड्राइव और कट शॉट खेल लगा रहे हैं। झूलन महिला वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 252 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में उन्हें जगह नहीं मिली हैं। वह भी इन दिनों एनसीए में ट्रेनिंग कर रही हैं।

जल्द होगा फिटनेस टेस्ट

जल्द होगा फिटनेस टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जर्मन में अपनी सर्जरी कराई थी। जर्मनी में कुछ दिन रिहैबिलिटेशन में गुजारने के बाद वह भारत लौट आए थे। अब वह बैंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। केएल राहुल ने आईपीएल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी केएल राहुल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब विंडीज के खिलाफ राहुल टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसके लिए वह एनसीए में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी हफ्ते राहुल का फिटनेस टेस्ट किया जाएग, अगर वह इसमें पास होते हैं तो 29 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह। (केएल राहुल, कलदीप यादव फिटनेस टेस्ट के बाद खेलेंगे)

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

  • जुलाई 29, टारोउबा, रात 8:00 बजे
  • अगस्त 1, बासेटेरे, रात 8:00 बजे
  • अगस्त 2, बासेटेरे, रात 8:00 बजे
  • अगस्त 6, लॉउड्रेहिल, रात 8:00 बजे
  • अगस्त 9, लॉउड्रेहिल, रात 8:00 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+