IND vs BAN: केएल राहुल के नाम भारतीय टेस्ट इतिहास का घटिया रिकॉर्ड, टीम से छुट्टी करने का समय
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की बेहतरीन बैटिंग लाइनअप की कलई खुल गई। टीम इंडिया का टॉप क्रम सस्ते में निपट गया। इस मैच में सरफराज खान की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किये गए केएल राहुल भी फ्लॉप रहे।
केएल राहुल को नियमित मौके मिलते रहे हैं और खराब प्रदर्शन के कारण सवाल भी उठते रहे हैं। आंकड़े भी उनका साथ नहीं देते हैं। चेन्नई टेस्ट में आज उनके बल्ले से महज 16 रन आए। टीम को उनकी जरूरत थी, उस समय वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि बाद में टीम इंडिया को अश्विन और जडेजा ने संभाल लिया। दोनों ने मिलकर 195 रनों की अविजित भागीदारी करते हुए टीम इंडिया को 339 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। सवाल यह है कि क्या अब केएल राहुल की टेस्ट टीम से छुट्टी हो जानी चाहिए।
केएल राहुल औसत में सबसे पीछे
चेन्नई टेस्ट मैच से पहले तक केएल राहुल ने कुल 50 टेस्ट मुकाबले खेलकर 2863 रन बनाए। इनमें 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। अहम बात उनका औसत है। केएल राहुल ने महज 34 के औसत से रन बनाए हैं। उनसे ज्यादा जडेजा का औसत है, जो एक ऑल राउंडर हैं। राहुल प्रोपर बल्लेबाज होकर भी उनसे पीछे हैं। जडेजा का औसत 37 का है।
केएल राहुल की नहीं बनती टीम में जगह
भारत के लिए जितने भी प्लेयर्स ने 50 टेस्ट या उससे ज्यादा खेले हैं, उनमें सबसे कम औसत केएल राहुल का है। सैयद किरमानी ने 88 टेस्ट में 27 के औसत से रन बनाए थे लेकिन वह विकेटकीपर बल्लेबाज थे। राहुल प्रोपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में 34 के औसत को देखते हुए अब उनकी जगह अब टीम में नहीं बनती। उनको टीम से बाहर करने का समय है। केएल राहुल की छुट्टी होने से अन्य प्लेयर्स के पास अपना कौशल दिखाने का मौका रहेगा।
केएल राहुल की जगह किसे टीम में होना चाहिए
राहुल को चेन्नई टेस्ट मैच में सरफराज की जगह लाया गया था, ऐसे में पहला नाम सरफराज का ही है। सरफराज खान को लाते हुए अगले टेस्ट में राहुल को रिप्लेस कर देना चाहिए। उनके अलावा ईशान किशन भी एक ऑप्शन हैं। राहुल को अब सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट की योजनाओं में ही रखना चाहिए। उनके स्थान पर अब अन्य खिलाड़ियों को तैयार करने का समय है।












Click it and Unblock the Notifications