हार के बावजूद KL Rahul ने रचा इतिहास, टूट गया सुनील गावस्कर का दशकों पुराना रिकॉर्ड

KL Rahul Record: रायपुर में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच अफ्रीका के नाम रहा। इस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। हालांकि, इस मैच में भारत के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि कप्तान केएल राहुल ने एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

केएल राहुल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड (KL Rahul Record)

दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में केएल राहुल ने देर से आकर नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ राहुल ने भारतीय कप्तानों के एक अनूठे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो पहले महान सुनील गावस्कर के नाम था। केएल राहुल अब बिना शतक लगाए, वनडे में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

KL Rahul 1

कोहली-गायकवाड़ ने जड़े शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए विराट कोहली (53वां वनडे शतक) और ऋतुराज गायकवाड़ (पहला वनडे शतक) ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर 195 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिससे भारत 358 रन तक पहुंचा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

भारत को मिली हार

दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक रहे कप्तान एडेन मार्करम (110 रन), जिन्हें डेवाल्ड ब्रेविस (54) और मैथ्यू ब्रीत्ज़के (68) का साथ मिला। अंत में कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज ने शांत रहकर अपनी टीम को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दिला दी। भारत के लिए गेंदबाजों को भारी ओस के कारण संघर्ष करना पड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 79 रन दिए, हालांकि उन्होंने दो विकेट लिए। अब दोनों टीमें सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+