ध्रुव जुरेल बन गए सुपरमैन, किया इस आईपीएल का बेस्ट स्टंपिंग, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपनी अद्भुत फुर्ती से धमाल मचा दिया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर केवल 155 रन टांगे थे, जिसे देखते हुए कोलकाता की जीत आसान लग रही थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने जीत दर्ज की। कैमरून ग्रीन बेहद आक्रामक मूड में नजर आ रहे थे और उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेलकर राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जुरेल के स्टंपिंग ने तहलका मचा दिया।

पारी के पांचवें ओवर में कप्तान रियान पराग ने गेंद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को थमाई। ओवर की चौथी गेंद बिश्नोई ने लेग स्टंप के काफी बाहर फेंकी, जिस पर ग्रीन ने शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर क्रीज से बाहर निकल गया।

KKR vs RR

जुरेल के दिखाई तेजी

गेंद इतनी बाहर थी कि जुरेल के लिए उसे पकड़ना भी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने बिजली की गति से दाईं ओर डाइव लगाई और गेंद को लपकते ही जमीन पर गिरते हुए विकेटों पर दे मारा। जब तक कैमरून ग्रीन संभलते और अपना पैर वापस क्रीज में लाते, जुरेल अपना काम कर चुके थे। अंपायर ने जैसे ही ग्रीन को आउट करार दिया, पूरा मैदान जुरेल की इस करिश्माई स्टंपिंग को देखकर दंग रह गया।

ध्रुव जुरेल भले ही इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से कोई खास कमाल नहीं कर पाए और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन विकेटों के पीछे उनकी इस 'सुपरमैन' वाली डाइव ने दिल जीत लिया। उन्होंने धोनी जैसी फुर्ती विकेटों के पीछे दिखाई और यह आउट नामुमकिन जैसा ही था।

केकेआर की पहली जीत

रॉयल्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने तबाही मचाते हुए नाबाद फिफ्टी जमाई। केकेआर के लिए इस सीजन यह पहली जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+