'तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए', Vaibhav Suryavanshi को सौरव गांगुली की सलाह, PM मोदी ने भी कही दिल की बात
KKR vs RR 53rd Match, Vaibhav Suryavanshi: इस आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर कई राजनेता भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कही दिल की बात (KKR vs RR 53rd Match, Vaibhav Suryavanshi)
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वैभव को लेकर अपनी दिल की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। वैभव ने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इस दमदार प्रदर्शन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी है। वो आगे जितना खेलेगा, वह उतना ही खिलेगा। पीएम के अलावा भी कई राजनेता वैभव की तारीफ कर चुके हैं।

वैभव ने जड़ा सबसे तेज शतक
वैभव ने आईपीएल में धमाकेदार एंट्री करते हुए पहले ही मैच में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चोटिल राजस्थान रॉयल्स कप्तान संजू सैमसन की जगह खेलने उतरे वैभव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। जो आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था।
सौरव गांगुली से मिली खास सलाह
भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार दोपहर को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा राजस्थान की मेज़बानी के दौरान वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली ने वैभव को अपने निडर रवैये पर कायम रहने और अपने खेल में कोई बदलाव न करने की सलाह दी। गांगुली ने कहा कि मैंने तुम्हारा खेल देखा है। जिस तरह से तुम निडर क्रिकेट खेलते हो, उसी तरह से खेलो। अपने खेल में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications