Riyan Parag ने ईडन गार्डन्स में मचाई तबाही, 6 गेंदों पर जड़ दिए 6 छक्के, आंद्रे रसेल के भी छूटे पसीने
KKR vs RR, Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 207 रनों का लक्ष्य रखा। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। पारी की दूसरी गेंद पर ही वह कैच आउट हो गए। जिसके बाद राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करना और मुश्किल नजर आने लगा। कुणाल सिंह राठौर को नंबर तीन पर भेजा गया, लेकिन वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
राजस्थान की खराब शुरुआत (KKR vs RR, Riyan Parag)
वैभव अरोड़ा ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया है। वैभव दो गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली कुणाल को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। कुणाल खाता खोले बिना आउट हुए। मोईन अली ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

6 गेंदों पर जड़ दिए 6 छक्के
शुरुआती झटकों के बाद रियान पराग ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया। रियान पराग ने मोईन अली के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ने में सफलता हासिल की। रियान पराग ने 13वें ओवर में मोइन अली की 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए। इसके बाद अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर रियान पराग ने जोरदार छक्का लगाया। वह आईपीएल के इतिहास में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रियान पराग को देखकर डग आउट में बैठे आंद्रे रसेल के भी पसीने छूट गए।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।












Click it and Unblock the Notifications