KKR vs RCB Live Streaming: आईपीएल शेड्यूल में बदलाव के बाद अब कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच?
KKR vs RCB Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के चलते कुछ वक्त के लिए रुका आईपीएल 2025 अब नए शेड्यूल के साथ वापस लौट आया है। ऐसे में फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब मैच कब, कहां और कैसे देखें?
अगर आप कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का बहुप्रतीक्षित मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए पूरा शेड्यूल है।
आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल 17 मई से फिर से शुरू हो रहा है और फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। इस दौरान कुल 17 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में खेला जाएगा।

कहां होंगे मैच और क्या खास रहेगा?
बचे हुए सभी मुकाबले भारत के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और बेंगलुरु। रविवार को दो बार डबल हेडर होंगे, यानी 18 और 25 मई को एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के वेन्यू (स्थान) की पुष्टि BCCI बाद में करेगा, लेकिन यह तय है कि कोलकाता का ईडन गार्डन्स अब प्लेऑफ की मेजबानी नहीं करेगा।
लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं?
अगर आप मैच देखने के शौकीन हैं तो स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में टीवी पर सारे मैच्स देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर JioCinema और Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
इसके अलावा Jio यूजर्स जिनका ₹299 या उससे अधिक का रिचार्ज है, उन्हें JioCinema पर फ्री एक्सेस मिलेगा। वहीं, जिनके पास Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन है, वे भी HD क्वालिटी में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। नए शेड्यूल के बाद लाइव मैच के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications