KKR vs PBKS: केकेआर-पंजाब किंग्स मैच बारिश की भेंट चढ़ा, दोनों टीमों को 1-1 अंक
KKR vs PBKS: केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएक मैच में बारिश का खलल देखने को मिला। टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चौथे ही ओवर में बारिश की वजह से मुकाबला रोक दिया गया इसके बाद मुकाबला शुरू नहीं हो पाया और इसे अंत में रद्द कर दिया गया।
निर्धारित समय के बाद भी बारिश रहती है, तो कवर कटने का सिलसिला शुरू हो जाता है लेकिन इस मैच में यह अवसर आया ही नहीं। बफर टाइम तक बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ और लगातार कोलकाता में तेज बारिश रही, जो 10:30 बजे तक जारी रही।

यह निश्चित हो गया था कि कि ओवरों में कटौती की जाएगी (मैच छोटा होगा)। ऐसा माना जा रहा था कि बारिश रुकने के बाद भी ग्राउंड स्टाफ को मैदान तैयार करने में कम से कम 30 मिनट का समय लगेगा। बारिश रुकने के बाद कुल 46 मिनट का समय ग्राउंड स्टाफ को मिला था, जिससे 5-5 ओवर का गेम आयोजित कराया जा सके।
अंपायरों ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया, बंगाल क्रिकेट संघ के हेड सौरव गांगुली ने भी अंपायरों से बात की। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मुकाबला शुरू नहीं कराया जा सका। मैदान के कुछ हिस्सों में पानी था, आउट फील्ड में भी नमी थी। ऐसे में प्लेयर्स को चोट लगने का खतरा भी ज्यादा हो गया था, इन कंडीशंस को देखते हुए अंपायरों और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने निर्णय लिया कि इस मैच को रद्द कर दिया जा। अगर खेलने के लिए परिस्थितियां थोड़ी सी आदर्श होती तो शायद गेम कराया जा सकता था।
टॉस जीतकर केकेआर ने 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रनों का स्कोर हासिल किया था, इसके बाद गेम आगे नहीं हुआ। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर खड़े थे। इस मैच के रद्द होने से केकेआर का अंक तालिका में खाता खुल गया है, पंजाब और केकेआर दोनों को एक-एक अंक मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications