KKR vs LSG: लखनऊ के नवाबों के आगे शाहरुख खान के धुरंधर फेल, LSG की जीत के ये रहे पांच हीरो
KKR vs LSG, IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 239 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार पारियों ने लखनऊ को इस हाई स्कोर तक पहुंचाया। पूरन ने 36 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। एडेन मार्करम ने भी 47 रन बनाकर लखनऊ के स्कोर में योगदान दिया। केकेआर की टीम 234 रन ही बना सकी।
निकोलस पूरन ने दिखाया दम (KKR vs LSG, IPL 2025)
निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ और 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। मार्श और पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के सामने केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आए। निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की रेस में एक बार फिर आगे हो चुके हैं। उन्होंने अपने ही टीम के साथी मार्श को पछाड़कर टॉप पर कब्जा जमाया। निकोलस पूरन इस सीजन लगातार बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिचेल मार्श की शानदार बल्लेबाजी
मिचेल मार्श ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की। मिचेल मार्श ने शुरुआती ओवर से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। आंद्रे रसेल ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 48 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए।
एडेन मार्करम ने दिखाया दम
लखनऊ के लिए शुरुआती ओवर में एडेन मार्करम ने दमदार प्रदर्शन करने का काम किया। एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाने का काम किया। हर्षित राणा ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। मार्करम और मार्श ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम अर्धशतक के करीब थे, लेकिन हर्षित ने बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया।
शार्दुल और आकाश ने गेंद से किया कमाल
लखनऊ की तरफ से शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप ने दो-दो विकेट लेकर केकेआर को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। आकाश दीप ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया। डिकॉक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आकाश दीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। केकेआर के बल्लेबाज अंत में चार रन से जीत हासिल करने से चूक गए।












Click it and Unblock the Notifications