Rinku Singh: रिंकू सिंह की है बेहद कम सैलरी, शाहरुख खान की टीम से हर साल मिलता है इतना पैसा

Rinku Singh IPL salary and net worth: आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह पर सबकी नजरें बनी हुई है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में रिंकू सिंह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन वह टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।

आईपीएल से बनाई पहचान: वेस्टइंडीज के दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह का चयन नहीं किया गया था। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्हें मौका दिया गया है। वह इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहेंगे। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर उन्होंने टीम को जिताया और जमकर सुर्खियां बटोरा था।

Rinku Singh 1

केकेआर ने जताया भरोसा: केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया और उनकी किस्मत बदल गई। शाहरुख खान की टीम ने रिंकू सिंह को छह साल तक रिटेन किया और अब उन्होंने आईपीएल के जरिए अपनी एक अलग छाप छोड़ने का काम किया। रिंकू सिंह पहली बार आईपीएल की शॉर्टलिस्ट में शामिल हुए जब उन्हें 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर पाए।

जानिए कितनी है सैलरी: रिंकू सिंह की आईपीएल सैलरी की बात करें तो साल 2018 में केकेआर ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये में खरीदा था। केकेआर द्वारा छह साल से रिटेन किए जाने के बाद रिंकू सिंह ने आईपीएल के जरिए करोड़ों की कमाई की है। केकेआर ने उन्हें 2018 से 2021 तक 80 लाख रुपये में रिटेन किया, जिसके बाद 2022 और 2023 में उन्हें 55 लाख रुपये में रिटेन किया।

आने वाले साल होंगे अहम: रिंकू सिंह ने आईपीएल के जरिए अब तक लगभग 5 करोड़ की आमदनी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास मौजूदा समय में लगभग 50 करोड़ की संपत्ति है। रिंकू सिंह ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया है, उस लिहाज से उनकी सैलरी बेहद कम मानी जा सकती है। आने वाले समय में आईपीएल में रिंकू सिंह पर भी करोड़ों की बारिश हो सकती है। रिंकू के क्रिकेट करियर के लिए आने वाले साल बेहद अहम होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+