24 करोड़ वाला नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ वाला खिलाड़ी बना KKR का कप्तान, किंग खान की टीम का चौंकाने वाला फैसला
KKR New Captain: पिछले साल केकेआर ने खिताबी जीत दर्ज करते हुए तहलका मचा दिया था। केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल करते हुए धांसू काम किया था, इस तरह टीम ने तीसरी बार टाइटल हासिल कर लिया था। इसके बाद टीम में बड़ा बदलाव हुआ।
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में चले गए और केकेआर में कप्तानी की जगह खाली हो गई। अय्यर को रिटेन नहीं किया जा सका था। इससे नया कप्तान बनाने की नौबत भी आ गई थी। केकेआर ने इस मामले में अब एक स्मार्ट मूव चलते हुए नया कप्तान घोषित कर दिया है।

केकेआर ने इस बार किसी युवा प्लेयर के ऊपर भरोसा करने के बजाय पुराने खिलाड़ी को ही बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। हालांकि यह थोड़ा हैरान करने वाला निर्णय होगा क्योंकि वेंकटेश अय्यर का नाम कप्तानी के लिए आगे चलने की खबरें सामने आई थी।
अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान बनाने की घोषणा की गई है, इस पर रहाणे की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्आहोंने कहा कि आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइज़ी में से एक केकेआर का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है। मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं।
KKR का उपकप्तान कौन
केकेआर ने अजिंक्य को डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा और कप्तानी का जिम्मा दे दिया। वेंकटेश अय्यर को कप्तान तो नहीं बनाया गया लेकिन उपकप्तान बना दिया गया है। इससे भविष्य की योजनाओं के बारे में पता चलता है और आने वाले समय में अय्यर कप भी कप्तान बनाया जा सकता है। इस सीजन रहाणे के साथ वह बारीकियां सीख लेंगे।
KKR का पहला मैच कब
केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच से करेगी।












Click it and Unblock the Notifications