Kieron Pollard का बड़ा कमाल! CPL में रचा इतिहास, हासिल किया ये खास मुकाम
Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पोलार्ड अब टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ उनके हमवतन और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने किया था। क्रिस गेल के बाद यह उपलब्धि पाने वाले पोलार्ड दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
कीरोन पोलार्ड ने किया कमाल (Kieron Pollard Record)
कीरोन पोलार्ड ने यह खास रिकॉर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) के एक मुकाबले में बनाया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। इसी दौरान लगाए गए एक छक्के के साथ उन्होंने 14,000 रन का आंकड़ा छू लिया। इस मैच के बाद पोलार्ड के नाम CPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी हो गया।'

टूट सकता है क्रिस गेल का रिकॉर्ड
उन्होंने 130 मैचों में 204 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम था, जिन्होंने 111 मैचों में 203 छक्के लगाए थे। पोलार्ड अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। फिलहाल गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 14,562 रन हैं और वे अब सक्रिय क्रिकेटर नहीं हैं। ऐसे में 38 साल के पोलार्ड के पास मौका है कि वे 562 रन और बनाकर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएं।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की धमाकेदार जीत
मैच की बात करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ने 178 रन बनाए। कदीम एलेन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। जवाब में ट्रिनबागो के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। कोलिन मुनरो और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जमाकर टीम को आराम से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत के साथ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांच मैचों में चौथी जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजीशन और मजबूत कर ली।












Click it and Unblock the Notifications