IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, खलील अहमद पूरे आईपीएल से बाहर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से एक बहुत ही निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के टीम प्रबंधन के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि खलील इस साल शानदार लय में नजर आ रहे थे और टीम की गेंदबाजी इकाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके थे।

​खलील अहमद की चोट के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान उन्हें अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ था। मैदान पर ही वह काफी दर्द में दिखे थे जिसके बाद उन्हें जांच के लिए ले जाया गया।

IPL 2026 Khaleel Ahmed

मेडिकल रिपोर्ट्स में पुष्टि हुई है कि उन्हें ग्रेड 2 क्वाड्रिसेप्स टियर हुआ है। इस तरह की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कम से कम 10 से 12 हफ्तों का आराम और रिहैबिलिटेशन चाहिए होता है। इसका सीधा मतलब यह है कि वह अब इस टूर्नामेंट के किसी भी मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पॉवरप्ले में दिखाया था दम

​खलील का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रणनीतिक तौर पर भी नुकसानदेह है। उन्होंने इस सीजन के शुरुआती मैचों में नई गेंद के साथ बेहतरीन अनुशासन दिखाया था। पावरप्ले के दौरान उनकी किफायती गेंदबाजी कप्तान को बीच के ओवरों में प्रयोग करने की आजादी दे रही थी।

कौन होगा रिप्लेसमेंट?

हालांकि उन्होंने पांच मैचों में केवल दो विकेट हासिल किए थे लेकिन उनकी इकोनॉमी रेट ने विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था। अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी जगह एक सटीक विकल्प ढूंढने की होगी।

​फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अधिकारिक तौर पर उनके रिप्लेसमेंट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। टीम के पास बेंच पर कुछ युवा भारतीय गेंदबाज मौजूद हैं लेकिन खलील के अनुभव और उनके बाएं हाथ के गेंदबाज होने के फायदे की भरपाई करना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+