क्रिकेटर ने दिया धोखा तो हसीना ने खोले दिए थे 'बेडरूम सीक्रेट्स', कहा- मुझे कभी नहीं मिला सैटिस्फैक्शन?
Kevin Pietersen and model Vanessa Nimmo: क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त बल्लेबाजी से फैंस के दिल में जगह बनाने वाले कई क्रिकेटर अपनी पर्सनल लाइफ में भी चर्चाओं में काफी रहे। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का नाम भी इस लिस्ट में आता है। केविन पीटरसन मैदान के बाहर अलग-अलग महिलाओं के साथ अफेयर के लिए भी जाने जाते रहे हैं।
केविन पीटरसन ने एक मैसेज कर तोड़ा रिश्ता (Kevin Pietersen and model Vanessa Nimmo)
केविन पीटरसन का मॉडल वैनेसा निमो का छोटा लेकिन बेहद विवादित अफेयर रहा था। केविन पीटरसन और वैनेसा निमो का रिश्ता किसी फिल्मी कहानी की तरह शुरू हुआ था, लेकिन इसका अंत बेहद चौंकाने वाला रहा। खबरों की मानें तो पीटरसन ने वैनेसा से रिश्ता तोड़ने के लिए एक SMS (टेक्स्ट मैसेज) का सहारा लिया था। जी हां, पीटरसन ने अचानक एक मैसेज भेजकर वैनेसा को डंप कर दिया।

वैनेसा ने किया 'बेडरूम सीक्रेट्स' आउट
वैनेसा के लिए यह बात पचा पाना बहुत मुश्किल था कि जिस इंसान के साथ वह रिश्ते में थीं, उसने एक पल में मैसेज पर सब खत्म कर दिया। धोखा खाकर और उपेक्षित महसूस कर रही वैनेसा निमो चुप बैठने वालों में से नहीं थीं। उन्होंने इस अपमान का बदला लेने के लिए मीडिया का दरवाजा खटखटाया। वैनेसा ने सार्वजनिक रूप से पीटरसन के साथ बिताए अपने निजी पलों और 'बेडरूम सीक्रेट्स' को उजागर करना शुरू कर दिया। उनके बयानों ने उस समय क्रिकेट जगत और फैंस के बीच तहलका मचा दिया था।
कभी नहीं मिला सैटिस्फैक्शन
वैनेसा ने पीटरसन की मर्दानगी और उनके व्यवहार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि केविन पूरे दिन संबंध बनाने के लिए उतावले रहते थे और मुझे परेशान करते थे। वैनेसा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने क्रिकेट की भाषा में पीटरसन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मैदान पर वह बड़े-बड़े छक्के लगाते होंगे, लेकिन उनके निजी प्रदर्शन ने मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। मैं उनके साथ आउट नहीं हुई।
यह पहली बार नहीं था जब पीटरसन अपनी निजी हरकतों की वजह से खबरों में थे, लेकिन वैनेसा के खुलासों ने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, बाद में पीटरसन ने लिबर्टी एक्स की गायिका जेसिका टेलर से शादी कर ली और नई जिंदगी की तरफ कदम बढ़ाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications