बाबर आजम को इंग्लैंड की मीडिया से छिपाने की सलाह, आखिर क्या है इसके पीछे वजह?

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले टीम के नए टेस्ट कप्तान बाबर आजम को लेकर एक अलग ही सलाह सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान बाबर को मीडिया से ज्यादा बातचीत करने से बचना चाहिए।

राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि इंग्लैंड में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया बातचीत की जिम्मेदारी बाबर की जगह शान मसूद को ज्यादा दी जाए। उनका कहना है कि शान को इंग्लैंड की परिस्थितियों और वहां के मीडिया के तौर-तरीकों की बेहतर समझ है। हालांकि इसे लेकर मजाक भी बनाया जा रहा है।

babar azam

बाबर को लेकर क्यों दी गई ऐसी सलाह?

राशिद के मुताबिक इंग्लैंड का दौरा पाकिस्तान के लिए आसान नहीं रहने वाला है। वहां क्रिकेट के अलावा मीडिया का दबाव भी काफी रहता है और विदेशी टीमों के खिलाड़ियों के बयान अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। लतीफ के अनुसार बाबर एक अनुभवी क्रिकेटर हैं और इस समय उनका मुख्य ध्यान मैदान पर टीम के प्रदर्शन पर होना चाहिए। ऐसे में मीडिया के सामने टीम का पक्ष रखने की जिम्मेदारी शान मसूद जैसे अनुभवी खिलाड़ी को अधिक दी जा सकती है।

टेस्ट कप्तान बनने के बाद बाबर पर बड़ी जिम्मेदारी

बाबर आजम ने पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी दोबारा संभाली है। अब उनकी अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाना है। बाबर पहले पाकिस्तान की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। खासकर टी20 इंटरनेशनल में उनकी कप्तानी के दौरान पाकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में टीम 2021 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची, जबकि 2022 में फाइनल खेला था।

बाबर की भाषा प्रॉब्लम?

लतीफ ने दबाव की बात कही है लेकिन बाबर आज़म की भाषा को लेकर मजाक बनता है। जब वह विदेशी सरजमीं पर प्रेस वार्ता में बात करते हैं, तो सोशल मीडिया पर उनकी अंग्रेजी के मीम बनते हैं। शायद लतीफ ने उस कमजोरी का सीधा जिक्र नहीं किया है। शान मसूद भाषा के मामले में पाकिस्तानी टीम के बेस्ट स्पीकर हैं, इस वजह से उनको आगे करने की सलाह दी गई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+