काव्या मारन की शादी भारत से बाहर होने की अटकलें, रिसेप्शन की डेट हुई घोषित, कौन है होने वाला हसबैंड?

साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी की तारीख को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है।

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई।

kavya maran

इस निमंत्रण में काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर बताई गई है। यह कार्यक्रम चेन्नई में आयोजित होगा। अब बड़ा सवाल यह है कि रिसेप्शन का निमंत्रण आया है, तो फिर शादी की डेट क्या है?

ग्रीस में शादी की चर्चा लेकिन तारीख पर आधिकारिक मुहर नहीं

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिरुद्ध और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इसके अलावा चेन्नई में 14 नवंबर को एक अन्य कार्यक्रम होने की चर्चा भी सामने आई थी। हालांकि इन तारीखों और शादी के आयोजन स्थल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल सबसे ठोस जानकारी चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के निमंत्रण से जुड़ी है। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि दोनों परिवार शादी और अन्य समारोहों को लेकर आधिकारिक जानकारी कब साझा करते हैं।

काव्या और अनिरुद्ध काफी टाइम से कर रहे एक-दूसरे को डेट

कलानिधि मारन और कावेरी मारन की मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद इस चर्चित शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। काव्या मारन आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हुई हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय संगीतकार हैं। दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन चीजें काफी बाद में बाहर आई। ऐसे में दोनों के नाम जुड़ने से मनोरंजन जगत के साथ क्रिकेट प्रशंसकों की भी दिलचस्पी बढ़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+