SA20 में भी छाए काव्या मारन के जलवे, मैच के दौरान फैन से मिला प्रपोजल- मुझसे शादी करोगी?

काव्या मारन साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 की सहमालकिन हैं और टीम के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम के मैच के दौरान एक साउथ अफ्रीका फैन ने मारन को शादी का प्रस्ताव दे दिया।

Kaviya Maran

सनराइजर्स एक ऐसा ब्रांड जो आईपीएल में पहचान कायम करने के बाद विदेशी लीगों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका में टी20 लीग के लिए ईस्टर्न केप नाम की टीम खरीदी और उसको नाम दिया सनराइजर्स ईस्टर्न केप। इस टीम ने गुरुवार, 19 जनवरी को पार्ल रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत दर्ज की। इसके साथ ही साथ चल रहे SA20 टूर्नामेंट में ओरेंज आर्मी ने अपना जीत का सिलसिला जारी रखा और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, उनकी ताकत बढ़ती जा रही है। (Photo Credit- Twitter)

काव्या को शादी का प्रस्ताव दिया

काव्या को शादी का प्रस्ताव दिया

इस बीच, सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की मालिक काव्या मारन भी चर्चाओं में रहीं। काव्या के बारे में भारतीय आईपीएल प्रेमी काफी ज्यादा जानते हैं। आईपीएल नीलामी में उनकी मजबूत उपस्थिति किसी से छुपी नहीं हैं। इसके अलावा वे खूबसूरती और स्टाइल में किसी मॉडल से कम नहीं हैं। इस बार साउथ अफ्रीका 20 लीग में एक दर्शक द्वारा काव्या को शादी का प्रस्ताव दिया गया। फैन मैच देखने के अलावा अपने साथ एक तख्ती भी लेकर आया था जिस पर काव्या से शादी के बारे में पूछा गया था।

तख्ती पर दिल वाली इमोजी

तख्ती पर दिल वाली इमोजी

तख्ती पर दिल वाली इमोजी के साथ लिखा था, "काव्या मारन, विल यू मैरी मी? (काव्या मारन क्या तुम मुझसे शादी करोगी?)"

पार्ल रॉयल्स की पारी के आठवें ओवर के पूरा होने के बाद, कैमरों ने घास के मैदान में बैठकर मैच देख रहे इस दर्शक पर फोकस किया। फैन के शादी के प्रस्ताव को SA20 ने कुछ ही समय में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया।

फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा हैं काव्या

काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के अलावा, काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की भी सह-मालिक हैं और बताया जाता है कि वे सन म्यूजिक के साथ-साथ सन टीवी नेटवर्क के सभी एफएम चैनलों के साथ जुड़े हुई हैं।

मारन अब सनराइजर्स हैदराबाद का चेहरा बन चुकी हैं वह ऑरेंज आर्मी के मैचों में भी शामिल होती हैं और पिछले कुछ वर्षों में, मैच के दिनों में उनकी टीम के ऑन-फील्ड प्रदर्शन पर मारन के रिएक्शन सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए। एक समय उनको सनराइजर्स खेमे की मिस्ट्री गर्ल के तौर पर पहचान मिली थी लेकिन वे आज फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+