'वह मुझसे अकेले में मिलना चाहता था, मेरे साथ फ्लर्ट किया', जब एक्ट्रेस ने खोल दी थी भारतीय क्रिकेटर की पोल?
Kashish Kapoor on flirty cricketer: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 18' और 'स्प्लिट्सविला' से अपनी खास बनाने वाली एक्ट्रेस कशिश कपूर (Kashish Kapoor) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली कशिश ने अपने एक इंटरव्यू में क्रिकेट जगत के एक मशहूर खिलाड़ी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक नामी क्रिकेटर ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की, जो उन्हें काफी अजीब और क्रीपी लगा।
क्रिकेटर ने किया था फ्लर्ट (Kashish Kapoor on flirty cricketer)
एक इंटरव्यू के दौरान जब कशिश से पूछा गया था कि क्या कभी किसी सेलिब्रिटी ने उन्हें असहज महसूस कराया है? इस पर कशिश ने बिना नाम लिए एक स्टार क्रिकेटर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस क्रिकेटर ने उनसे अकेले में मिलने की जिद की थी, जिसे कशिश ने तुरंत ठुकरा दिया। कशिश ने कड़े शब्दों में कहा कि आप अपने घर में एक बड़े क्रिकेटर होंगे, लेकिन मेरे लिए आप महज एक लड़के हैं।

क्रिकेट के नाम का नहीं किया खुलासा
कशिश ने आगे बताया था कि मुझे इम्प्रेस करने के लिए आपका व्यक्तित्व मायने रखता है, आपका पेशा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उस क्रिकेटर को शायद यह गलतफहमी थी कि वह सिर्फ इसलिए मान जाएंगी क्योंकि वह एक मशहूर खिलाड़ी है, लेकिन कशिश को यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। कशिश ने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने उसे 'वेरी फेमस' बताया था।
वायरल हो गया था इंटरव्यू
इंटरव्यू में कशिश ने स्पष्ट किया था कि वह क्रिकेट के खेल का सम्मान करती हैं, लेकिन इसे किसी के प्रति आकर्षित होने की वजह नहीं मानतीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था कि वह क्रिकेटर हैं, अच्छी बात है, पर वह मेरे साथ बैटिंग या बॉलिंग तो नहीं करने वाले थे कि मैं उनसे इम्प्रेस हो जाती। कशिश कपूर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हुआ था। जिस पर फैंस के बीच भी क्रिकेटर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications