Karun Nair बने IPL के सबसे खतरनाक इम्पैक्ट प्लेयर! 40 गेंदों में जड़ दिए 89 रन, बनाया गजब का रिकॉर्ड
IPL 2025 DC vs MI, Karun Nair: करुण नायर के नाम टेस्ट में तिहरा शतक है। आईपीएल में उन्होंने तीन साल बाद वापसी करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में उन्हें खरीदा था। करुण नायर रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ मुकेश कुमार के लिए इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के रूप में आए। उन्हें आईपीएल का अब तक का सबसे खतरनाक इम्पैक्ट प्लेयर बताया जा रहा है।
40 गेंदों में जड़ दिए 89 रन (IPL 2025 DC vs MI, Karun Nair)
बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर 206 रनों का पीछा करते हुए जेक फ्रेजर-मैकगर्क शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर पारी की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। तब से ही उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। करुण नायर ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदों में 89 रन बनाकर दिल्ली को एक धमाकेदार शुरुआत दिला दी।

सात साल बाद पहला अर्धशतक
यह सात साल बाद करुण नायर का पहला आईपीएल अर्धशतक था। उनका आखिरी अर्धशतक 2018 में आया था। अपने अर्धशतक के समय करुण नायर ने आठ चौके और दो छक्के लगाए, जिसमें जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले करुण नायर का आखिरी आईपीएल मैच 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था।
मुंबई ने बनाए 205 रन
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उनकी अर्धशतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा फिर से जल्दी आउट हो गए। हालांकि 18 रन बनाकर उन्होंने इस सीज़न का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया, लेकिन वह इस पारी को ज्यादा लंबा नहीं बना सके। तिलक वर्मा की 59 रनों की बदौलत मुंबई ने 205 रन बनाने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications