8 साल बाद हाथ आया मौका गंवा दिया, करियर होगा खत्म? अब हमेशा के लिए टीम से बाहर होंगे करुण नायर

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तो उसमें एक खिलाड़ी ऐसा था जिसकी आठ साल बाद वापसी हुई थी। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर को टीम में वापस आने का मौका मिला था।

इसके बाद इंग्लैंड में लीड्स, एजबेस्टन और लॉर्ड्स टेस्ट में नायर को खेलने का मौका मिला। उनको नंबर तीन जैसा अहम स्थान बैटिंग करने के लिए दिया गया लेकिन वह उस पर अपनी छाप छोड़ पाने में नाकाम रहे, ऐसा भी नहीं कि वह फॉर्म में नहीं थे।

ind vs eng

नायर घरेलू क्रिकेट में फॉर्म की वजह से ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किये गए थे। वहां तीन मैचों में लगातार फ्लॉप होने के बाद अंततः चौथे मैच में उनको बेंच पर बैठा दिया गया। कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट ने यह बड़ा फैसला ले लिया। उनकी जगह साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में लाया गया।

इंग्लैंड में करुण नायर के शर्मनाक आंकड़े

नायर ने पिछले तीन मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा, वह 40 से ऊपर का स्कोर भी नहीं कर पाए जबकि मौका पूरा था और उनके पास घरेलू क्रिकेट का लम्बा अनुभव था। तीन मैचों की कुल छह पारियां खेलते हुए वह 131 रन बना पाए और बेस्ट स्कोर 40 रहा।

भारतीय टीम लॉर्ड्स में हारकर 1-2 से पिछड़ गई थी, अब टीम में बदलाव की मांग उठने लगी थी और प्रदर्शन करने में नाकाम रहे खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का फैसला सामने दिख रहा था। मैनचेस्टर में टॉस के समय नायर को बाहर करने की जानकारी सामने आई। मोहम्मद कैफ को गिल का फैसला ठीक नहीं लगा। उनके अनुसार नायर को बैक करने का साहस दिखाना था, गिल को उनका सपोर्ट करते हुए एक मौका और देना था।

हालांकि कैफ की बात ठीक है लेकिन जब टीम सीरीज हारने के कगार पर खड़ी हो, तो वहां भावनाओं और सपोर्ट की जगह नहीं होती। विकल्प होते हैं, तो उनको आजमाना सही निर्णय होता है, गिल ने ठीक वही करते हुए नायर की जगह सुदर्शन को मौका दे दिया।

क्या नायर कर करियर अब होगा खत्म?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नायर का करियर समाप्त हो जाएगा? ऐसा हो सकता है क्योंकि टीम इंडिया में अभी खेलने के लिए कई खिलाड़ी तैयार हैं। भविष्य को देखते हुए टीम तैयार करने की दिशा में युवाओं पर काम किया जा सकता है। अभिमन्यू ईश्वरन जैसे खिलाड़ी अभी भी बेंच पर बैठे हुए हैं। देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान जैसे तमाम खिलाड़ी टीम में आने हैं।

अगर ये सब खिलाड़ी टीम में आते हैं, तो करुण नायर की जगह नहीं बन पाएगी और वह बाहर होने के बाद फिर से वापसी शायद ही कर पाएंगे और करियर भी समाप्त हो जाएगा। 8 साल बाद उनको एक बड़ा मौका मिला था लेकिन वह इसे भुनाने में नाकाम रहे हैं। अब उनका करियर खतरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+