भारतीय टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ी का धमाल, 174 रन ठोक फिर से खटखटाया टीम का दरवाजा
Karun Nair: इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन करने के बाद करुण नायर के ऊपर गाज गिरी थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की टीम से उनको बाहर कर दिया गया था। इसके बाद करुण नायर ने सीरियस होकर खेलते हुए एक बार फिर से धमाका किया है।
रणजी ट्रॉफी में आकर खेलते हुए करुण नायर ने अपने बल्ले से आग उगली है और पूरा गुस्सा गेंदबाजों के ऊपर निकालते हुए 174 रनों की पारी खेल डाली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले उन्होंने टीम में वापसी करने के लिए दरवाजा खटखटा दिया है।

Karun Nair ने बल्ले से निकले रन
गोवा के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने कर्नाटक के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 174 रन की पारी खेली। संघर्ष के बाद लौटे मैदान मेंइंग्लैंड दौरे पर नायर ने 8 पारियों में सिर्फ 205 रन बनाए थे और एक अर्धशतक ही उनके खाते में आया था। सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने के बावजूद उन्हें दोबारा बाहर होना पड़ा। लेकिन इस बार नायर ने हार नहीं मानी और रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को चुप करा दिया ।
कर्नाटक की टीम जब संकट में थी और 26/2 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी, तब नायर ने जिम्मेदारी उठाई। शरयास गोपाल (57) के साथ 117 रन और विजयकुमार व्यशाक (31) के साथ 60 रन की साझेदारी कर टीम को कठिन हालात से बाहर निकाला। 14 चौकों और 3 छक्कों के साथ उन्होंने नाबाद 174 रन बनाए और टीम का स्कोर पहली पारी में 371 रन तक पहुँचाया।
Karun Nair को मिल रही चुनौती
वर्तमान सीजन से पहले, करुण नायर ने विदर्भ के लिए 12 पारियों में 782 रन बनाए थे, उनका औसत 65.16 रहा। इस प्रदर्शन के दम पर उनका फिर से टेस्ट टीम में चयन हुआ, लेकिन अब उन्हें फिर युवा खिलाड़ियों से टक्कर मिल रही है और टीम में जगह पाने के लिए उन्हें निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा












Click it and Unblock the Notifications