कानपुर। भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 434 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी इनिंग में 4 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं।
अपनी अश्लील फोटो पर बोलीं सोफिया.. बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं...
इससे पहले कानपुर के ग्रीन पार्क में अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को 5 विकेट पर 377 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इस तरह से भारत ने मेहमान टीम पर 433 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अब न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 434 रन बनाने हैं। स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी आर अश्विन की स्पिन गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई।
जियो के लिए इस नए आइडिया से दूर होगी कॉल ड्रॉप की समस्या!
मालूम हो कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 215 रनों की बढ़त बना ली थी। क्रीज पर मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरी पारी में भारत ने अभी तक केवल केएल राहुल का विकेट खोया है। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए हैं।
भारत अपनी दूसरी पारी के 52 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर खेल रहा है। पुुजारा 55 और मुरली विजय 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके बाद 185 रन के स्कोर पर भारत को मुरली विजय के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंंने 76 व्यक्तिगत रन बनाए। इसी बीच भारत ने अपनी दूसरी पारी में 200 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। भारतीय पारी के 63.1 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन थे।
इसके बाद 70वें ओवर में विराट कोहली के रूप में तीसरा विकेट गिरा। उस वक्त स्कोर 214 रन था। इसके एक ओवर बाद चेतेश्वर पुजारा भी चलते बने। उस वक्त भारत का स्कोर 228 रन था। 74 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेेट पर 235 रन है। इस तरह से भारत के पास 291 रनों की बढ़़त है। रहाणे और रोहित शर्मा क्रीज पर हैंं।
TOP 10: भारतीय टेस्ट क्रिकेट के ये हैं अब तक के 10 सबसे बड़े टेस्ट मैच
इससे पहले पहली पारी में भारतीय टीम 318 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 रनों पर ही सिमट गई थी।
भारत: मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बीजे वाटलिंग