घुटने की चोट से परेशान केन विलियमसन को अभी भी मिल सकता है विश्व कप में मौका
Kane Williamson World Cup 2023: न्यूजीलैंड अपने कप्तान केन विलियमसन को आईसीसी विश्व कप में शामिल करने पर विचार कर रहा है। भले ही वह घुटने की चोट से उबरने के चलते कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएं।
विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भी न्यूजीलैंड टीम से जुड़े रहेंगे और आईपीएल में अप्रैल में लगी घुटने की चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच 5 अक्टूबर को है। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि न्यूजीलैंड के चयनकर्ता विलियमसन को फिट होने का हर मौका देंगे।
स्टीड ने कहा, "केन हर दिन और सप्ताह-दर-सप्ताह काम कर रहे हैं और हमने उन्हें साफ बताया है कि हम बहुत आगे नहीं देखें। वह हमारी उम्मीद के मुताबिक ही आगे बढ़ रहा है और कुछ मामलों में तो इससे भी बेहतर है।
"लेकिन ACL इंजरी मुश्किल हो सकती है, ये हर व्यक्ति के लिए अलग होती हैं। हम केन के मेडिकल एक्सपर्ट से जितना हो सके मदद लेंगे ताकि हम तीन सप्ताह में यह फैसला ले सकें।
स्टीड ने कहा कि अगर विलियमसन लगातार शानदार रिकवरी के संकेत देते हैं, तो न्यूजीलैंड उन्हें अपने विश्व कप के स्क्वाड में शामिल करने पर विचार करेगा, भले ही केन तुरंत उपलब्ध न हो। यह टीम सितंबर में जारी की जाएगी। यानी विलियमसन के लिए न्यूजीलैंड के मेडिकल स्टाफ को यह विश्वास दिलाने के लिए काफी कम समय हैं, कि वह फिट हैं।
स्टीड ने कहा कि विलियमसन को भले ही कुछ मैच मिस करने पड़े, "हम इस पर बात कर रहे हैं। अगर यह नॉकआउट चरण में है तो बहुत देर हो सकती है। लेकिन अगर विश्व कप में कुछ शुरुआती मैच मिस करने पड़े तो हम निश्चित तौर पर केन के नाम पर विचार करने जा रहे हैं।"
ये भी पढ़ें- दीपा करमाकर: भारत की जिमनास्टिक की शान, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया
विलियमसन ने हाल ही में खुद को नेट्स में थ्रो-डाउन लेते हुए वीडियो पोस्ट करके फैंस की उम्मीदों को बढ़ाया है। स्टीड ने कहा, "वह अभी गेंदबाजों का सामना नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह बाकी सब कुछ कर रहें हैं। हमें देखना होगा कि ये कैसे जाता है।
हम और अधिक नहीं मांग सकते थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कहां हैं और वह कैसे आगे बढ़ रहें हैं, लेकिन अभी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह इस विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications