Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएसए
Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया। वहां विजेता का फैसला हुआ लेकिन अब तक का सबसे बड़ा इतिहास भी रचा गया।
टॉस जीतकर अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। रिजवान 9 और उस्मान 3 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आज़म को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि वह धीमी गति से खेलते चले गए।

उधर फखर जमान 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद खेलने के लिए आए शादाब खान ने तूफानी बैटिंग की और 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आज़म धीमी गति से खेलते हुए 44 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
निचले क्रम से शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 159 रनों के स्कोर तक पहुंचा। यूएसए के लिए कनजिगे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।
जवाब में बैटिंग करते हुए यूएस ने अपने ओपनर बल्लेबाज स्टीवन टेलर का विकेट गंवा दिया। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से कप्तान मोनांक पटेल और एंड्रिस गौस ने मिलकर स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। इस बीच गौस 35 और मोनांक पटेल 50 रन बनाकर आउट हो गए।
यहाँ से यूएस को परेशानी हुई लेकिन आरोन जोन्स और नितीश कुमार ने मोर्चा संभाला और मैच अंतिम गेंद तक ले गए। अंतिम गेंद पर यूएस को 5 रन चाहिए थे लेकिन नितीश चौका जमा पाए और मुकाबला टाई हो गया। जोन्स ने नाबाद 36 और नितीश ने नाबाद 14 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ।
सुपर ओवर में यूएसए के लिए जोन्स और हरमीत आए। मोहम्मद आमिर ने कई वाइड गेंद डाली। सुपर ओवर में अमेरिकी टीम ने 18 रन जड़े। इसके बाद पाकिस्तान से बैटिंग करने इफ्तिखार और फखर जमान आए। इफ्तिखार चौका जमाने के बाद आउट हो गए। बाद में शादाब आए। पाकिस्तानी टीम सुपर ओवर में 13 रन बना पाई और मैच हार गई। अमेरिका ने पहले ही इंटरनेशनल गेम में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में हराकर एक इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications