Kal Ka Match Kon Jeeta 15 Sept: कल का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs हांगकांग
Kal Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में कल दो मैच खेले गए। इसमें पहला मुकाबला यूएई और ओमान के बीच खेला गया। इसके बाद दूसरा मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला गया था। दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा और श्रीलंकाई टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यूएई ने ओमान के खिलाफ हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमाया। वह 69 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। आलिशान शराफू ने भी फिफ्टी जमाई।

जवाबी पारी में खेलते हुए ओमान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। नियमित अंतराल पर विकेट पतन देखने को मिला और पूरी टीम 130 के स्कोर पर आउट हो गई। यूएई की जीत से टीम इंडिया ने सुपर चार में जगह हासिल कर ली। यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।
श्रीलंका बनाम हांगकांग
दूसरा मैच श्रीलंका और हांगकांग के बीच हुआ, इसमें हांगकांग ने बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। निजाकत खान ने अच्छी बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई टीम के लिए चमीरा ने 2 विकेट झटके।
श्रीलंका की खराब शुरुआत रही। 26 रनों पर पहला और 62 रनों पर दूसरा विकेट गिर गया। निसंका क्रीज पर टिके हुए थे और फिफ्टी जड़कर खेल रहे थे लेकिन 68 पर रन आउट हो गए। वहां से मामला पलट गया। हांगकांग ने 8 गेंदों में तीन श्रीलंकाई बल्लेबाज आउट कर दिए।
अब ऐसा लग रहा था कि कोई उल्टफेर भी हो सकता है। इस बीच हसारंगा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए अटैक किया और हांगकांग को पीछे धकेल दिया। वह 9 गेंदों का सामना करते हुए 20 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे और श्रीलंका को 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दिलाकर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications