Kal Ka Match Kon Jeeta 23 April: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs मुंबई
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा के छक्कों और चौकों के सामने हैदराबाद के गेंदबाज नहीं टिके अरु बोल्ट के सामने उनके बल्लेबाज नहीं टिक पाए।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। ट्रेविस हेड बिना खाता खोलर चले गए और अभिषेक शर्मा महज 8 ही रन बनाने में सफल हुए। इधर ईशान किशन के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाए।

ईशान किशन महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एक के बाद एक विकेट गिरने से स्कोर 35/5 हो गया। हैदराबाद टीम 100 से पहले आउट होती नज़र आ रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ क्योंकि हेनरिक क्लासेन ने एक छोर पकड़ लिया था।
क्लासेन ने अभिनव मनोहर के साथ मिलकर टीम को संकट से बाहर निकालने का काम करते हुए 99 रनों की भागीदारी की। इस बीच क्लासेन फिफ्टी जड़कर 71 के स्कोर पर आउट हुए, उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया। अभिनव मनोहर 37 गेंदों में 43 रन बना आउट हुए, इस तरह हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 143 रन तक पहुंचा। बोल्ट ने मुंबई के लिए 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने रिक्लेटन का विकेट गंवा दिया। वह महज 11 रन बना चलते बने। यहाँ से रोहित शर्मा ने खूंखार रूप अपनाते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। रोहित ने तबाड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़कर विल जैक्स के साथ भागीदारी की। इस बीच जैक्स 22 रन नबा चलते बने।
उधर सूर्यकुमार यादव भी धांसू फॉर्म से गुजर रहे हैं और आते ही उनका बल्ला भी जमकर चलने लगा। रोहित शर्मा 8 चौकों और 3 छक्कों से 46 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए, यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी थी। सूर्या जमे रहे और 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर लौटे। मुंबई ने सोलहवें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में 10 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications