Kal Ka Match Kon Jeeta 28 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs गुजरात
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मैच पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को इतनी बुरी तरह हराया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। उन्होंने तहलका मचा दिया।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कत्पन रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसल लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की भागीदारी की। इस बीच सुदर्शन आउट हो गए, वह 30 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल ने बटलर के साथ मिलकर एक और भागीदारी की और दोनों मिलकर स्कोर 167 रनों तक लेकर चले गए। इस बीच गिल शतक के करीब आउट हो गए। उन्होंने 50 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के आए।
बटलर ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया, वह 26 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह गुजरात ने 4 विकेट पर 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए माहीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफ़ान मचा दिया।
वैभव ने किया विस्फोट (Kal Ka Match Kon Jeeta)
सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए 17 गेंदों में फिफ्टी जमाई और इसके बाद भी वह नहीं रुके और ताबड़तोड़ खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़कर 14 साल की उम्र में टी20 सैकड़ा जमाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। गेल (30) के बाद आईपीएल में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक का कीर्तिमान भी उन्होंने बना दिया। सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन बनाए। इस दौरान 11 छक्के और 7 चौके उनके बल्ले से आए।
जायसवाल की तूफानी बैटिंग (Kal Ka Match Kon Jeeta)
सूर्यवंशी और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की भागीदारी की। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद नितीश राणा जल्दी आउट हो गए लेकिन जायसवाल और रियान पराग ने टीम को 16वें ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी। जायसवाल 40 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। पराग ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। रॉयल्स ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी और पूरा क्रेडिट 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications