Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात
Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला कम स्कोर वाला रहा लेकिन गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुजरात की बल्लेबाजी इस मुकाबले में फ्लॉप रही। आरसीबी के गेंदबाजों ने धमाका कर दिया।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ। गुजरात के ओपनर रिद्धिमान साहा 1 और कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद साई सुदर्शन 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

शाहरुख़ खान और डेविड मिलर ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। शाहरुख़ खान ने तेजी से 37 रनों की पारी खेली और रन आउट हो गए। डेविड मिलर 30 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया।
राशिद खान के बल्ले से 18 और विजय शंकर ने 10 रन बनाए। अंतिम ओवर में गुजरात 147 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के लिए सिराज और यश दयाल ने 2-2 विकेट झटके। विजयकुमार व्यस्क ने 2 विकेट झटके। ग्रीन और कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने मिलकर 92 रनों की भागीदारी की। डू प्लेसी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 18 गेंद में फिफ्टी जमा दी। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से जोश लिटल ने आरसीबी को कुछ और झटके दिए। 111 के स्कोर तक 5 विकेट गिर गए।
कोहली भी 42 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली। स्वप्निल सिंह ने नाबाद 15 रनों की पारी खेल आरसीबी को 6 विकेट पर 152 रन तक पहुंचाकर मैच जिता दिया। जोश लिटल ने गुजरात के लिए 4 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने भी 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications