Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली
Kal Ka Match Kon Jeeta: बेंगलुरु में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में केएल राहुल नामक तूफ़ान देखने को मिला। अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में खेलते हुए केएल राहुल न दिखा दिया कि वही इस मैदान में किंग हैं, कोई और यहाँ का बादशाह नहीं हो सकता है।
आरसीबी को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने के लिए बुलाया। इसके बाद फिल सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ धकेला लेकिन सॉल्ट 17 गेंद में 37 रन बनाकर रन आउट हो गए, उनके बाद कोहली 22 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

इसके बाद एक-एक कर बल्लेबाज आउट होते चले गए और आरसीबी की टीम 150 से पहले सिमटने की स्थिति में आ गई। रजत पाटीदार 25 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंतिम दो ओवरों में टिम डेविड ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 20 गेंदों में ही 4 छक्कों और 2 चौकों से नाबाद 37 रन बनाते हुए आरसीबी को 7 विकेट पर 163 रनों तक पहुंचा दिया। विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही और कंडीशन आरसीबी से भी खराब हो गई। ओपनर फाफ डू प्लेसी और मैकगर्क 10 के टोटल पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद अभिषेक पोरेल भी 7 रन बनाकर चलते बने। 58 के कुल स्कोर तक दिल्ली ने 4 विकेट गंवा दिए।
यहाँ से केएल राहुल ने अकेले ही मोर्चा संभाला। उनको ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला। राहुल ने फिफ्टी जड़ने के बाद और तेज शॉट खेलने शुरू किये। बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने अपना गेम तेज कर दिया और 18वें ओवर तक दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।
राहुल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 93 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 7 बेहतरीन चौके जमाए। राहुल के साथ खेल रहे स्टब्स ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली। दिल्ली ने इस सीजन लगातार चौथी जीत के साथ तालिका में दूसरा स्थान बनाया है, गुजरात की 4 जीत है लेकिन नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है।
दिल्ली ने इस सीजन चार जीत दर्ज की है और पिछले सीजन अपना अंतिम मैच जीता था, इस तरफ कुल पांचवीं जीत है। आरसीबी ने अपने घर में इस सीजन दूसरे मैच में हार का सामना किया। केएल राहुल को धांसू बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications