Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद तक गया और अंत में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली। पंजाब किंग्स ने छोटा स्कोर होने के बाद भी गेंदबाजी में अपना पूरा दमखम दिखाया और रॉयल्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

टॉस जीतकर संजू सैमसन ने पंजाब को बैटिंग करने के लिए बुलाया। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज अथर्व तायडे 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद प्रभसिमरन 10 और जॉनी बेयरस्टो 15 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में पंजाब के लिए कप्तानी कर रहे सैम करन 6 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

शिखर धवन इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। जितेश शर्मा ने क्रीज पर कुछ देर अपने पाँव जमाए और 29 रनों की उपयोगी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद हर बार की तरह इस बार भी आशुतोष शर्मा का बल्ला धमाका करने में सफल रहा।

हालांकि शशांक का बल्ला आज नहीं चला और वह 9 रन बनाकर आउट हो गए। आशुतोष ने 16 गेंद में 31 रन बनाए। लिविंगस्टोन के बल्ले से 21 रनों की पारी आई और पंजाब का स्कोर 8 विकेट पर 147 रन तक पहुँच गया। रॉयल्स के लिए केशव महाराज और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए राजस्थान की धाकड़ शुरुआत रही। जायसवाल और तनुश कोटियन ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। कोटियन 24 और जायसवाल 39 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान सैमसन 18 और रियान पराग 23 रन बनाकर चलते बने। यहाँ राजस्थान की टीम मुश्किल में थी।

शिमरोन हेटमायर ने अंत में कुछ धाकड़ शॉट खेले और दूसरी तरफ से विकेट गिरे। हेटमायर ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की नाबाद पारी खेल राजस्थान को एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत दिला दी। रॉयल्स की इस सीजन यह पांचवीं जीत है। रबाडा और सैम करन ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+