Kal Ka Match Kon Jeeta 17 Sept: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएई
Kal Ka Match Kon Jeeta: पाकिस्तान और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने बाजी मारते हुए एशिया कप के सुपर फॉर में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप A से भारत के बाद पाकिस्तान ने अगले चरण के लिए जगह बनाई है। पाकिस्तान ने यूएई को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी ओपनर साइम अयूब को आउट कर दिया। वह लगातार तीसरे मुकाबले में बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज फरहान का बल्ला भी नहीं चला, वह 5 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

मुश्किल स्थिति में पाक टीम के लिए फखर जमान ने अच्छा कार्य किया। वह तूफानी अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़कर 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा 20 पर आउट हुए, यहां एक बार फिर यूएई ने बाजी मारी और स्कोर 93/6 कर दिया।
शाहीन अफरीदी ने अंत में मोर्चा संभालते हुए आतिशी बैटिंग कर पाक का स्कोर 9 विकेट पर 146 रनों तक पहुंचा दिया। अफरीदी 14 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने धांसू अंदाज में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए यूएई ने अपने 3 विकेट महज 37 के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से ध्रुव पाराशर और राहुल चोपड़ा ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने मिलकर स्कोर 85 रनों तक पहुंचा दिया। इस बीच पाकिस्तान ने वापसी की। पाकिस्तान ने पहले ध्रुव को 20 पर आउट किया, बाद में राहुल को 35 रन बना चलते बने।
दोनों के आउट होते ही पाकिस्तान ने शिकंजा कस दिया और यूएई की उम्मीदों पर पानी फिर गया। यूएई को पाक ने 105 के कुल स्कोर पर समेटकर सुपर फॉर चरण में प्रवेश कर लिया। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications