Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल के इस सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स ने अलग लेवल का खेल दिखाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। रॉयल्स ने लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और यह बिलकुल सही साबित हुआ। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनको बोल्ट ने चलता किया। उनके बाद भी मामला नहीं रुका।

kal ka match kon jeeta

मुंबई ने नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस के विकेट भी गंवा दिए। दोनों को बोल्ट ने चलता किया। इस तरह मुंबई के तीन बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हो गए। यहाँ से हार्दिक पांड्या ने कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन वह भी 21 गेंद में 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

तिलक वर्मा ने एक छोर संभालने का प्रयास किया मगर 32 रनों के निजी स्कोर पर उनको भी आउट होकर जाना पड़ा। इसके बाद मुंबई ने कुछ और विकेट गंवाए और टीम 9 विकेट पर 125 रन के कुल स्कोर तक ही पहुँच पाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और चहल ने मिलकर 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए। दोनों क्रमशः 10 और 12 रन बनाकर आउट हो गए। बटलर भी आउट हो गए। इसके बाद अश्विन ने 16 रन बनाए और दूसरे छोर पर रियान पराग का धमाका देखने को मिला। लगातार तीसरे मैच में उनके बल्ले से रन आए। पराग ने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है। रॉयल्स लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में टॉप पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+