Kal Ka Match Kon Jeeta 21 May: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, दोनों टीमों के लिए यह बेहद खास मैच था। मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ में जगह बनाते हुए दिल्ली को बाहर कर दिया। मुंबई ने 5 विकेट पर 180 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
फ्लू की वजह से अक्षर पटेल आज नहीं खेले और फाफ डू प्लेसी कप्तान थे। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया और ओपनर रोहित शर्मा को 5 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। विल जैक्स 21 और रयान रिक्लटन 25 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

यहाँ से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच तिलक वर्मा 27 रन के स्कोर पर चलते बने। कप्तान हार्दिक पांड्या उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे, वह 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार यादव के साथ नमन धीर ने धमाकेदार बैटिंग की और अंतिम दो ओवरों में तबाही मचा दी। दोनों ने मिलकर अंतिम दो ओवर में 48 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 5 विकेट पर 180 के स्कोर तक पहुंचा दिया। सूर्या ने 43 गेंदों में नाबाद 73 रन जड़े। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। नमन धीर ने 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 8 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की भी खराब शुरुआत रही। फाफ डू प्लेसी 6 और केएल राहुल 11 रन बना चलते बने। उनके बाद अभिषेक पोरेल 6 रन पर आउट हुए। विप्रज निगम ने कुछ बढ़िया शॉट जड़े लेकिन उनको सैंटनर ने 20 के स्कोर पर आउट कर स्कोर 55/4 कर दिया।
इसके बाद समीर रिजवी ने 39 और आशुतोष ने 18 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। उन्नीसवें ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स 121 रन बनाकर आउट हो गई, मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से मुकाबला जीतकर प्लेऑफ़ में स्थान पक्का कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने धमाका किया, दोनों को 3-3 विकेट मिले। गुजरात टाइटंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली चार टीमें हैं।












Click it and Unblock the Notifications