Kal Ka Match Kon Jeeta 27 May: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने धांसू बैटिंग करते हुए 228 रनों का लक्ष्य 4 विकेट पर हासिल कर लिया। मैच में जीत के हीरो कोहली, जितेश और मयंक अग्रवाल रहे। ऋषभ पंत की शतकीय पारी बेकार गई।
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और लखनऊ के ओपनर ब्रीट्जके को चलता किया, वह 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर आकर गदर काट दिया। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग करने लगे और साथ में मिचेल मार्श थे।

पंत और मार्श ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। दोनों मिलकर स्कोर 177 रनों तक लेकर चले गए। इस बीच मार्श 37 गेंदों में 67 रन बना आउट हो गए लेकिन पंत का बल्ला चला रहा और वह फिफ्टी के बाद भी टिके रहे।
ऋषभ पंत ने 54 गेंदों का सामना करते हुए सैकड़ा जमा दिया। वह 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 61 गेंदों में 118 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 227 रनों तक पहुंच गया और आरसीबी को बड़ा लक्ष्य मिला।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने भी धांसू अंदाज में शुरुआत की। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इस बीच सॉल्ट 30 रन बना आउट हो गए लेकिन कोहली का बल्ला चला रहा और वह फिफ्टी जड़कर आउट हुए। कोहली ने 30 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।
इसके बाद जितेश शर्मा ने तबाही मचाने वाले अंदाज में बैटिंग की और चौके-छक्कों की बारिश कर लखनऊ से मुकाबला छीन लिया। वह 33 गेंदों में 85 रन बना नाबाद लौटे। उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमाए। उनके साथ मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह आरसीबी ने 19वें ओवर में छह विकेट से मैच जीत टॉप दो में अभियान समाप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications