Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद फाइनल

Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया। चेन्नई में यह मैच खेला गया। केकेआर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में हैदराबाद को कोई मौका नहीं दिया। कम स्कोर वाला यह मुकाबला बिलकुल एकतरफा रहा।

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला गलत साबित हो गया। अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ट्रेविस हेड गोल्डन डक पर चलते बने। राहुल त्रिपाठी भी ज्यादा नहीं टिक पाए और 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

हैदराबाद ने एक के बाद एक विएक्त गंवाए। विकेट पतन अंत तक रुका ही नहीं। मार्करम ने 20, नितीश रेड्डी ने 16 और पैट कमिंस ने 24 रनों की पारी खेली। हैदराबाद की पूरी टीम उन्नीसवें ओवर तक 113 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर ने अपने धांसू ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण का विकेट गंवा दिया। वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर एक बड़ी भागीदारी कीय और स्कोर 100 के पार लेकर चले गए। गुरबाज 39 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

वेंकटेश अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उनके साथ श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर क्रीज पर थे। वेंकटेश अय्यर 52 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। इस तरह केकेआर ने महज 11वें ओवर में ही 2 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया।

केकेआर ने आईपीएल में अपना तीसरा खिताब हासिल किया है। मजे की बात तो यह है कि तीनों बार गौतम गंभीर की बड़ी भूमिका रही है। गौतम गंभीर 2 मौकों पर टीम के कप्तान थे और इस बार टीम के कोच हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला आईपीएल ख़िताब आया है, यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+