Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। मुकाबले की शुरुआत तय समय पर हुई थी, लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों के बाद ही मौसम ने करवट ले ली। बारिश लगातार तेज होती गई, जिसके चलते खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा और कवर डाल दिए गए।

मैच के दौरान KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पंजाब के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दे दिए थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और खेल को रोकना पड़ा। ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लगातार बारिश के कारण आउटफील्ड काफी गीला हो गया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

बारिश रुकने का इंतजार काफी देर तक किया गया और अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण भी किया। हालांकि, हालात खेलने लायक नहीं बन सके। निर्धारित समय के भीतर मैच को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका, जिसके चलते अंपायर्स ने आखिरकार मैच को रद्द घोषित कर दिया।

मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। इस नतीजे का असर सीधे अंक तालिका पर पड़ा, जहां पंजाब किंग्स को फायदा हुआ, जबकि KKR को सीमित लाभ मिला। इस मुकाबले में फैंस को पूरा खेल देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन बारिश ने एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच को अधूरा छोड़ दिया।

पंजाब ने दो मैच जीते हुए थे और इस मुकाबले का एक अंक जुड़ने से तालिका में पूरा फायदा उठा लिया, अब पंजाब किंग्स अंक तालिका में टॉप पर है। आरसीबी पहले स्थान पर थी, जिसे नीचे धकेल दिया गया है। केकेआर को तीन मैचों में जीत तो नहीं मिली लेकिन अंक तालिका में खाता जरूर खुल गया। चेन्नई अब भी बॉटम में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+