Kal Ka Match Kon Jeeta 7 May: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs चेन्नई

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को चेन्नई ने अंतिम ओवर में अपने नाम कर लिया और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे। केकेआर ने पहले बैटिंग की थी।

टॉस जीतकर खेलते हुए केकेआर ने खराब शुरुआत की और ओपनर बल्लेबाज गुरबाज 11 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। बाद में सुनील नारेन और रहाणे ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। नारेन 17 गेंदों में 26 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

kal ka match kon jeeta

इस बीच रहाणे ने अपने हाथ खोले और 33 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। बाद में मनीष पांडे और रसेल ने मोर्चा संभाल लिया। पांडे को आज वेंकटेश अय्यर की जगह टीम में लाया गया था और वह उम्मीदों पर खरा उतरे।

हालांकि मनीष पांडे धीमे रहे लेकिन 28 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाने में सफल रहे। उधर रसेल ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की तूफानी पारी खेल केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 179 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में चेन्नई की स्थिति तो केकेआर से भी ज्यादा खराब रही। ओपनर डेवोन कॉनवे और आयुष म्हात्रे खाता नहीं खोल पाए। बाद में उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में तूफानी 31 रन बनाए।अश्विन 8 और जडेजा 19 रन बना आउट हुए तो सीएसके एक बार फिर परेशानी में आ गई।

इस बीच डेवाल्ड ब्रेविस के तूफ़ान ने केकेआर को तहस-नहस कर दिया। वह 25 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में धोनी और शिवम दुबे स्कोर को काफी करीब लेकर गए। इस दौरान दुबे 45 पर आउट हो गए। धोनी 18 गेंदों में नाबाद 17 रन बना चेन्नई को 2 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे। वैभव अरोड़ा ने केकेआर के लिए 3 विकेट झटके। केकेआर के पास 2 मैच और बचे हैं और 11 अंक हैं। प्लेऑफ़ में जाने की संभावना बेहद कम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+