Kal Ka Match Kon Jeeta 30 Sept: कल का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta: गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ ही महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पराजित कर दिया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह निर्णय सही साबित हो गया क्योंकि स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चल पाया। वह महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद प्रतिका ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 37 रनों की पारी खेली। बाद में हरमनप्रीत और हरलीन ने भी अपना दमखम दिखाया लेकिन कप्तान हरमन महज 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चली गईं। हरलीन भी 48 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। यहां से श्रीलंका ने अच्छी वापसी करने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट महज 124 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे।
बाद में दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों का धुआं निकालने का काम किया। दोनों ने ही फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचा दिया। दीप्ति के बल्ले से 53 और अमनजोत के बल्ले से 57 रनों की पारी आई। मामला यहां समाप्त नहीं हुआ क्योंकि स्नेह राणा का तूफान आना बाकी थी। उन्होंने 15 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बना भारत का स्कोर 8 विकेट पर 268 तक पहुंचा दिया। बारिश के बाद मैच 47-47 ओवर का था, इसलिए श्रीलंका को DLS के तहत 271 का लक्ष्य मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने हसिनी परेरा का विकेट गंवाया, वह महज 14 के स्कोर पर आउट हुईं। चमारी अट्टापट्टू ने अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करते हुए बड़ी पारी की दिशा में कदम बढाए थे लेकिन वह 43 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। वहां से श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई। बीच में नीलाक्षी डी सिल्वा ने 35 रनों की पारी खेली लेकिन इससे कुछ होना नहीं था।
अंततः श्रीलंका की टीम 211 के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई, भारत ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ खाता खोल लिया। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा स्नेह राणा और श्री चरानी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications